Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

लोको निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए: रेल मंत्री

रेलमंत्री ने कारखाना के लोको फ्रेम शॉप, लोको असेम्बली शॉप और लोको टेस्ट शॉप में कार्य प्रणाली देखी। और निर्माण प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी जानकारियां अफसरों और कर्मचारियों से संवाद के दौरान ली।

08 Nov 2025

लोको निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए: रेल मंत्री

वाराणसी। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का निरीक्षण किया। वैष्णव ने अधिकारियों को लोको निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की हिदायत दी।

रेलमंत्री ने कारखाना के लोको फ्रेम शॉप, लोको असेम्बली शॉप और लोको टेस्ट शॉप में कार्य प्रणाली देखी। और निर्माण प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी जानकारियां अफसरों और कर्मचारियों से संवाद के दौरान ली। उन्होंने लोको उत्पादन, स्वच्छता और तकनीकी नवाचार की सराहना की और महिला कर्मचारियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने बीच रेलमंत्री को पाकर अफसर और कर्मचारी भी उत्साहित दिखे। रेलमंत्री ने कर्मचारियों से लोको निर्माण की बारीकियों पर चर्चा की । कर्मशाला में उपस्थित कर्मचारियों से लोको निर्माण की गुणवत्ता एवं दक्षता बढ़ाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए। कर्मचारियों से मिले उपयोगी सुझावों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि लोको निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। बरेका की पहचान उच्च गुणवत्ता और नवाचार से बनी रहनी चाहिए। रेल मंत्री ने बरेका की उत्पादन क्षमता, स्वच्छता व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, और सामग्री प्रबंधन प्रणाली की का जिक्र कर बताया कि बरेका भारतीय रेल की तकनीकी आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट उदाहरण है। रेलमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए देश की प्रगति के इंजन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लोको निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए: रेल
रेलमंत्री ने कारखाना के लोको फ्रेम शॉप, लोको असेम्बली शॉप और लोको टेस्ट शॉप में कार्य प्रणाली देखी। और निर्माण प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी जानकारियां अफसरों और कर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News